ये हैं एक्टिव केस के मामले में टॉप 5 राज्य, देखें राज्यों के आंकड़ों की लिस्ट

ये हैं एक्टिव केस के मामले में टॉप 5 राज्य, देखें राज्यों के आंकड़ों की लिस्ट

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 25,118,689 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 844,312 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 785996 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 2839882 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 65288 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल  3691166 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- देश में 1 महीने में बढे रिकॉर्डतोड़ कोरोना मरीज, जानिए भारत का हर एक आंकड़ा

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 69,921 नए मामले सामने आए हैं और 819 लोगों की मौत हुई। मृत्यु दर गिरकर 1.78% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 22% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 31 अगस्त तक 4,33,24,834 नमूनों की जांच हो चुकी है जिसमें से सोमवार को 10,16,920 नमूनों की जांच हुई।

एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों और मौत की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

100276

330526

3969

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

439

2647

46

अरुणाचल प्रदेश

1220

2885

7

असम

23273

85461

306

बिहार

16335

119540

582

चंडीगढ़ 

1859

2431

56

छत्तीसगढ़

14237

16989

277

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

284

2081

2

दिल्ली

14626

155678

4444

गोवा

3649

13577

192

गुजरात 

15524

77756

3020

हरियाणा

11371

52672

689

हिमाचल प्रदेश 

1563

4515

38

जम्मू एंड कश्मीर 

7980

29015

703

झारखंड

14096

27143

417

कर्नाटक

87254

249467

5702

केरल

23553

51538

294

लद्दाख

773

1874

34

मध्य प्रदेश 

13914

48657

1394

महाराष्ट्र 

194399

573559

24583

मणिपुर

1894

4330

28

मेघालय

1196

1162

10

मिजोरम

420

591

0

नागालैंड

874

3067

9

ओडिशा

25758

77286

492

पुडुचेरी

4849

9334

228

पंजाब

15512

37027

1453

राजस्थान

13825

66812

1056

सिक्किम

424

1225

3

तमिलनाडु

52578

368141

7322

तेलांगना

31699

95162

836

त्रिपुरा

4366

7674

113

उत्तराखंड

5908

13650

269

उत्तर प्रदेश 

54788

172140

3486

वेस्ट बंगाल

25280

134270

3228

भारत में कुल मामले

785996

2839822

65288


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।